प्रयास सभी के लिए का होली पूर्व संध्या पर भव्य हास्य कवि सम्मेलन "फागुन की फुहारें"
झांसी : संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में अध्यक्ष रामबाबू शर्मा की अध्यक्षता में ‘प्रयास: सभी के लिए’ अति महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि होली की पूर्व संध्या पर एक भव्य एवं शानदार हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जब समर्पण के रंग मिलते हैं, तो उपलब्धियों की होली स्वयं सज जाती है इन पलो में कुछ मुस्कुरा लिया जाए, कुछ ठहाके लगा लिए जाएं,
रंगों के इस पावन पर्व पर हंसी के गुलाल से वातावरण को सराबोर करने का राष्ट्रीय कवियों की चुटीली रचनाएं, व्यंग्य के मधुर तीर, के साथ आपसी आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता के रंगों को सजाने का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम: राष्ट्रीय स्तर के कवियों की हास्य रचनाओं से सजी रंगारंग संध्या स्थान: रानी लक्ष्मीबाई पार्क, झांसी, तारीख: 3 मार्च 2026,समय: सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:रामकुमार लोहिया, संरक्षक ,राजेन्द्र अग्रवाल ‘रज्जू भैया’ संरक्षक ,बैदेही शरण सरावगी निवर्तमान अध्यक्ष ,सुनील खरे पूर्व अध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष दिनेश वर्मा बैठक का संचालन महामंत्री के. डी. गुप्ता ने किया।


No Previous Comments found.