बिपिन बिहारी महाविद्यालय, झाँसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर का उद्घाटन

झांसी :  आज बिपिन बिहारी महाविद्यालय के सप्त दिवसीय शिविर का विधिवत् उद्घाटन महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 टी0के0शर्मा ने करते हुए एन0एस0एस0 स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्येय वाक्य ’’मुझसे पहले आप’’ की मूलभावना का स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रान्त सह प्रचारक श्री मुनीश ने स्वयं सेवकों को अनुशासन एवं कठोर परिश्रम से समाज और राष्ट्र को सुहद बनाने का आह्वान किया। उन्होनें छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन का ध्येय सत्यं वद धर्मं चर अर्थात् सत्यवादी बनो और धर्म के मार्ग का आचरण करें। आप अपने व्यवहार, कार्य से अपने परिवार और समाज के लिए प्रेरक बनते हुए अपना-अपना अभीष्ट प्राप्त करंे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 आनंद प्रकाश सिंह द्वारा स्वागत एवं संचालन तथा डाॅ0 सिप्पी दासानी द्वारा विगत सप्त दिवसीय शिविर वर्ष 2024-25 की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का आभार डाॅ0 मानवेन्द्र सिंह सेंगर ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के  प्रो0 मुकेश श्रीवास्तव, प्रो0 डी0डी0गुप्ता, प्रो0 किशोर कुमार श्रीवास्तव, प्रो0 के0एम0अग्रवाल, प्रो0 एम.ए.अंसारी, प्रो0 कनीज जहरा, डाॅ0 एस.पी.गुप्ता, प्रो0 दिनेश कुमार, डाॅ0 विजय कुमार यादव, डाॅ0 सर्वेश नारायन, डाॅ0 प्रवीण कुमार, डाॅ0 विनोद चंद द्विवेदी, डाॅ0 वेद प्रकाश शुक्ला, डाॅ0 दिलीप कुमार सिंह, डाॅ0 राजेश तोमर एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.