शंकराचार्य जी की छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र:अरविन्द वशिष्ठ
झाँसी : आज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफ़आईआर पर आक्रोश व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि “पूज्य शंकराचार्य जी पर लगाए गए आरोपों से सर्व समाज अत्यंत आहत हैं। उनका पूरा जीवन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित रहा है। ऐसे संत व्यक्तित्व पर इस प्रकार के आरोप कई गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं। हमें आशंका है कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र हो सकता है, जिसका उद्देश्य उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करना और सनातन परंपरा को बदनाम करना है। जब कोई व्यक्ति समाज में प्रभावशाली भूमिका निभाता है, तो कुछ शक्तियाँ उसे बदनाम करने का प्रयास करती हैं। फिर भी हम सभी कानून और संविधान में पूर्ण विश्वास रखते हैं। हम मांग करते हैं कि निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच हो, ताकि सच्चाई देश के सामने आए। जब तक न्यायालय कोई अंतिम निर्णय नहीं देता, तब तक ज्योतिष पीठ के जगत् गुरु शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी को दोषी ठहराना उचित नहीं है। यह समाज को स्वीकार नहीं है, हम सभी इसकी घोर निंदा करते हैं। उक्त अवसर पर विजय कुशवाहा, सतेंद्रपुरी गोस्वामी,अभिषेक दीक्षित, आशिष बाजपेयी, शिवम नायक,अनिल पंडित, विकास मिश्रा, अनुशील शर्मा, हैदर अली, हनीफ राईन, देवेंद्र दीक्षित, कुलदीप दबे, आदि उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.