वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर कल्याण समिति ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन
झांसी - भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर सम्बद्ध संगठन वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर कल्याण समिति की जनपद शाखा द्वारा प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय श्रम मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में श्रम कानूनों, इण्र्ड्रियल,ईपीएस-95 के अन्तर्गत न्यूनतम पेंशन 7,500 रूपए सहित 8 सूत्रीय मांगो को समावेश किया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान मैथलीशरण मुदगिल जिलाध्यक्ष,प्रदीप कुमार श्रीवास्तव जिला मंत्री,अजय सक्सेना,आनंद सक्सेना,अमित तिवारी,कुसुम साहू,संत प्रकाश वर्मा,के.पी.पाण्डेय,महेश चन्द्र शर्मा,जीपी सोनी एड आदि उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.