पुलिस लाइन में आयोजित हुई साप्ताहिक परेड, एसएसपी ने किया निरीक्षण
झांसी : आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, झाँसी में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण की गई। परेड का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की गणवेश, अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं एकरूपता का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
परेड उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं—शस्त्रागार, परिवहन शाखा, मेस, जिमनेजियम हॉल तथा यूपी-112 कार्यालय—का क्रमशः निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का परीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित प्रभारी अधिकारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, शस्त्रों/वाहनों के नियमित अनुरक्षण, परिसर की स्वच्छता, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा कार्यालयीन कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को अनुशासन, तत्परता एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। जनपद पुलिस द्वारा प्रशासनिक दक्षता एवं कार्य-संस्कृति के सतत उन्नयन हेतु निरंतर निरीक्षण एवं समीक्षा की कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्टर : अंकित साहू

No Previous Comments found.