उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह के सेवानिवृत होने पर थाना परिसर में आयोजित हुआ विदाई समारोह

झांसी : थाना सकरार में पदस्थ उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह के सेवानिवृत होने पर थाना परिसर में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। समारोह में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें पुष्पमाला पहनाकर और शाल भेंट कर विदाई दी गई। इस दौरान उनके सहयोगियों और अधिकारियों ने उनके साथ बिताए गए समय को याद किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वह अपने सेवा काल के दौरान पुलिस विभाग में काम करने का अवसर पाकर गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों और अधिकारियों को उनके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। समारोह का आयोजन थाना सकरार के पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया था। इस अवसर पर थाना प्रभारी पप्पू सिंह, उप निरीक्षक अर्पित त्यागी, उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल रामकिशन,कांस्टेबल आशु सिंह,अमरेंद्र सिंह,हिमांशु सचान, संजय कुमार,महिला कांस्टेबल रुक्मिणी,रुचि,ममता दिवाकर सहित समस्त पुलिस स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक धर्मप्रकाश चौरसिया,सत्यप्रकाश मिश्रा,जयसिंह सिसौदिया,हरिश्चंद्र सिंह विद्रोही, राकेश सेन,अंकित साहू,मनोज कुमार,ग्राम प्रधान लुहारी नृपेंद्र सिंह,बाहिद खान,विनय,रामू दाऊ सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.