चार वेद अठारह पूराण पूजन के साथ गंगाजल घट पूजन एवं श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव 6 मार्च से

झांसी : भागवत सत्संग मण्डल प्रेमनगर के तत्वाधान में गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 26वां भव्य महोत्सव का आयोजन 6 मार्च से होने जा रहा है, जिसमें 4 वेद, 18 पुराण पूजन, अखण्ड पाठ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। 6 मार्च से अखण्ड पाठ आरम्भ होगा, 7 मार्च को भव्य शोभा कलश यात्रा एवं 8 मार्च से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारम्भ होगा। कथा वाचन राष्ट्रीय कथा व्यास साध्वी वन्दना उपाध्याय द्वारा किया जायेगा, इस आयोजन में पूरे बुन्देलखण्ड के धर्म गुरुओं, आचार्यों एवं समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष सम्पूर्ण प्रेमनगर वासियों के द्वारा भव्य आयोजन में सहभागिता की जायेगी एवं सम्पूर्ण नगरवासी लाभान्वित होंगे। आज भागवत सत्संग मण्डल की बैठक में उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई एवं भागवत कार्ड का विमोचन किया गया कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह यादव, मैथिली शरण मुद्गगिल, राम आसरे गुप्ता, पं. सिया रामचरण चतुर्वेदी, आनन्द कुमार सक्सेना, अरुण सिंह, इंद्रपाल सिंह खनूजा, श्यामसुंदर अवस्थी, कैलाश नारायण मालवीय, संदीप साहू, मनोज साहू, शोभाराम, दीप चंद्र, नरेश मिश्रा, खेम चंद्र गौतम, चंद्र मोहन तिवारी, विश्वनाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे। अंत में आनन्द कुमार सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.