गहोई गौरव की 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
झांसी : आज गहोई गौरव की बैठक संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा की अध्यक्षता में होटल सनराइज मे आयोजित हुई,जिसमें सर्वसम्मति से गोपाल मर को अध्यक्ष अमर नगरिया को महामंत्री एवं आकाश नीखरा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई l संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने कहा कि गहोई गौरव संस्था एक सामाजिक संगठन है जो गहोई समाज के अतिरिक्त अन्य समाज के लिए भी कार्य करती है गहोई गौरव की स्थापना 14 वर्ष पूर्व एक छोटे से रूप में हुई थी आज पूरे बुंदेलखंड में संस्था ने परचम लहरा दिया है समाज सेवा के अतिरिक्त गहोई गौरव स्थाई परियोजना का निर्माण भी विगत 14 वर्षों से करता आ रहा है गहोई गौरव ने समाज सेवा में भी अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया संस्था के अध्यक्ष पद पर गोपाल मर, महामंत्री पद पर अमर नगरिया तथा कोषाध्यक्ष आकाश नीखरा को नवीन सत्र 2026 -2027 के पद पर आसीन होने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की संरक्षक रामकुमार लोहिया एवं राजीव नगरिया ने कहा कि संस्था गोपाल मर के नेतृत्व में अच्छे कार्य करेगी ,अमर नगरिया एवं आकाश नीखरा के सहयोग से संस्था अग्रणी भूमिका में रहेगी l बैठक में , रामजी खरया, राजेंद्र पटवारी राजू , केडी गुप्ता, संजय गुप्ता क्रशर, सुनील बिलैया बब्बल, राम कुमार गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता क्रेशर आदि उपस्थित रहे बैठक का संचालन रवींद्र रूसिया ने किया एवं आभार कृष्ण मुरारी गुप्ता राजू ने व्यक्त किया ।

No Previous Comments found.