दुष्कर्म के आरोपी का मगरपुर स्टेशन से किया गिरफ्तार,बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया जेल
सकरार झांसी : थाना सकरार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कनोरा के दुष्कर्म के आरोपी शैलेंद्र पुत्र बंदू को सकरार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भागने की फिराक में खड़े आरोपी को मगरपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया ।
प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया।
इस दौरान कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी पप्पू सिंह, अर्पित त्यागी, नाथूराम दोहेरे, हिमांशु सचान एवं संजय कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.