"फागुन की फुहारें: झांसी में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन"

झांसी :  सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था “प्रयास सभी के लिए” के तत्वावधान में संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व एवं अध्यक्ष रामबाबू शर्मा की अध्यक्षता में होली की पूर्व संध्या पर एक भव्य राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन “फागुन की फुहारें” का आयोजन कल सांय किया जा रहा है। कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाओं को लेकर प्रयास संचालक मंडल की बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न दायित्व सौंपे गए। बैठक का संचालन महामंत्री  के. डी. गुप्ता ने किया।  इस अवसर पर संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल ‘रज्जू भैया’, संरक्षक रामकुमार लोहिया, निवर्तमान अध्यक्ष बैदेही शरण सरावगी, पूर्व अध्यक्ष सुनील खरे सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार कोषाध्यक्ष दिनेश वर्मा ने व्यक्त किया।  यह काव्य संध्या चुटीले व्यंग्य, हास्य की फुहारों और रसपूर्ण काव्यधारा से सराबोर होगी, जिसमें देश के प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कवि अपनी ओजस्वी एवं मनोहारी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

काव्यपाठ करने वाले सम्मानित कविगण—
पंकज अभिराज (राष्ट्रीय कवि एवं मंच संचालक)
धीरेंद्र सिंह “विभु” (टीकमगढ़)
पूजा सिंह (मऊरानीपुर)
संजय जैन “निबुआ” (छतरपुर)
प्रतीक्षा चौधरी (इटावा)
स्थान — लक्ष्मीबाई पार्क
दिनांक — 3 मार्च
समय — अपराह्न 4 बजे से
संस्था की ओर से समस्त झांसी वासियों एवं साहित्य-प्रेमियों से विनम्र आग्रह है कि वे समय से कार्यक्रम स्थल पर पधारकर हास्य-व्यंग्य की इस सरस संध्या में सहभागिता करें तथा होली की पूर्व बेला को हर्ष, उल्लास और काव्य-मस्ती में डुबो दें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.