कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त का किया पूजन, कलम-दवात पूजन भी हुआ

झांसी :  कायस्थ समाज द्वारा पाप-पुण्य के लेखक, ब्रह्म-काया से उत्पन्न, कायस्थ कुल के जन्मदाता भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन पंचवटी, शिव परिवार कॉलोनी स्थित अंजनी माता मंदिर परिसर में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर पर सर्वेश सक्सेना द्वारा पूजन विधि, वृत कथा एवं स्तुति वाचन कर कराया गया। अन्जनी कुमार सक्सेना द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त, माता नन्दिनी, माता शोभावती को पोशाक अर्पण, श्रंगार एवं पूजन अर्चन किया गया। भाई दूज  पर्व पर कलम-दवात पूजन एवं होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।

उक्त अवसर पर लखन लाल सक्सेना, एड. देवेश श्रीवास्तव एडीजीसी, आनन्द कुमार सक्सेना, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, एड. अजय कुमार सक्सेना, एड. अविनाश सक्सेना, रमन श्रीवास्तव, अलका सक्सेना, अलका खरे, प्रशान्त सक्सेना, अन्शुल सक्सेना, डा.अंजनी कुमार श्रीवास्तव, एड. अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव,  तरूण सक्सेना, संजात श्रीवास्तव,  सर्वेश सक्सेना, महेश कुमार खरे,  संजीव श्रीवास्तव, सत्येन्द्र ‌श्रीवास्तव आदि द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
 अंत में मन्दिर के संस्थापक लखन लाल सक्सेना द्वारा प्रसाद वितरित कर सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.