बुंदेलखंड अभियांत्रिकी संस्थान झांसी को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय बनाने की मांग उठी

झांसी : संस्थान के निदेशक प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, झांसी को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय बनाए जाने हेतु  मुख्यमंत्री से गरौठा विधायक  जवाहरलाल राजपूत के साथ मुलाकात की । संस्थान के निदेशक ने बुंदेलखंड के युवाओं को बढ़ावा देने और तकनीकी शिक्षा से पिछड़े क्षेत्र को उभारने के लिए बुंदेलखंड में स्थित बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान झांसी को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने का अनुरोध तथा संस्थान की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया । राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय बनाए जाने से सीधे बुन्देलखण्ड के 07 जनपदों (झाँसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा एवं चित्रकूट) को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा । बी.आई.ई.टी. झाँसी को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय का दर्जा देने से रोजगार परक डिप्लोमा एवं अल्पकालिक शैक्षणिक कार्यक्रम खोलने में आसानी होगी । राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय बनाये जाने से डिफेन्स कॉरिडोर, बीडा झाँसी एवं बल्क ड्रग पार्क ललितपुर जैसे बड़े तकनीकी क्षेत्र लाभान्वित होगें साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार की सम्भावनायें बढेगी ।  इस पर  मुख्यमंत्री ने तकनीकी विश्वविद्यालय बनाए जाने हेतु तथा वित्तीय मदद के लिए संस्थान के निदेशक को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.