हजरत शाह सक्लैन मियां की यौमें पैदाइश के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी

झांसी : हमारे पीरो मुर्शिद जिनके लाखो अनुयायी देश भर में मौजूद है हज़रत शाह सक्लैन मियां हुज़ुर बरेली की यौमें पैदाइश (13 मार्च) के मुबारक मौके पर हजरत शाह सक्लैन ऐकेडमी आॅफ इण्डिया झासी यूनिट द्वारा दिनाॅक 12.03.2026 को सिविल अस्पताल एंव मेडीकल काॅलेज, झाॅसी में मरीजो और असहाय लोगों को दोपहर 12ः00 बजे से फल बांटे गये। दिनाॅक 13.03.2026 को आस्ताना सक्लैनिया, शराफतिया, बशीरिया, गढ़िया फाटक, प्रेमनगर झाॅसी में दोपहर जौहर की नमाज़ के बाद कुरान ख्वानी का एहतेमाम किया जाऐगा और शाम को मग़रिब की नमाज के बाद फातिहा ख्वानी होगी। और उसके बाद क्षेत्र में घर-घर जाकर तर्बरूख व (खाना) लंगर बाटां जाऐगा। जगह जगह तर्बरूख व लंगर की स्टाॅल लगाई जाऐंगी। इस मुबारक मौके पर क्षेत्र में बच्चो को पुरूस्कार आदि वितरित किये जाऐगेें। जश्न बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें सभी सिलसिले कादरिया, मुजद्द्दिया, नक्शबंदीया, बशीरिया, शराफतिया, सक्लैनियां के हजारों अकीदतमंद मुस्लिम भाई एकत्रित होंगे। और आपस में मिलजुल कर साथ रहने व अमन और चैन की दुआऐ मांगी जाऐंगी।

जश्न के मुबारक मौके पर ऐकेडमी के सदर तौसीफ हुसैन, इलाही बख्श सकलैनी , सरफराज बख्श सकलेनी,अनीस अहमद, सादिक अली, काजिम रज़ा खान, माजिद साहब, फिरोज भाई, हबीब भाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.