डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर बलवान सिंह यादव का किया गया सम्मान

झांसी : ग्राम भोजला के पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवान सिह यादव को जनसेवा ओर सामाजिक कार्यों के लिये साक्रेटस सोशल रिसर्च युनिवर्सिटी  नई दिल्ली द्वारा  डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किये जाने पर शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में उनका भव्य  सम्मान किया गया।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर समर्पितभाव से दिव्यांगो की सेवा और  सामाजिक कार्यों के लिये बलवान सिंह यादव को यह सम्मान मिला है। दुनिया के 12 देशों की चुनिंदा प्रतिभाओ को उत्कृष्ट कार्य के लिये कर्मश्री अवार्ड व डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई है। बलवान सिंह यादव को मिला यह सम्मान बुंदेलखण्ड के  युवाओं के लिये यह गौरव और प्रेरणा का विषय है। 
इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, भरत राय, रमेश चंद यादव, राजीव जैन, अफजाल हुसैन,नदीम हाशमी, अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य, एडवोकेट आशु सिंह, फारुख खान,शैलेंद्र सिंह,जाहिद अली, मुकेश बैदौरिया, दिनेश जैन, शाहरुख मंसूरी  , कमल जैन,अजय जैन, अब्दुल जाबिर, नीरज सेन,अशोक जैनिथ, मेवालाल,  मयंक शर्मा व प्रशांत आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.