राष्ट्रीय लोक अदालत में 1011 मामलों का हुआ निस्तारण एवं 36140 रुपयों की गई राजस्व वसूली

झांसी : न्यायालय सिविल जज (जू०डि०) न्यायिक मुंसिफ मजिस्ट्रेट मऊरानीपुर में माननीय अरुणा सिंह सिविल जज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वाधिक 323, 504 फौजदारी के मामले व 13 जी जुआ एक्ट, वाट माप सहित कुल 1011 मामलों का निस्तारण किया गया। और कुल 36140 रुपयों की राजस्व वसूली की गई। इस मौके पर अशोक पटेल पेशगार, सतवीर सिंह स्टेनो, प्रेमचंद बाबूजी, अभिनव पटेरिया बाबू जी, छत्रसाल नामदेव बाबूजी, संदीप श्रीवास बाबूजी, धीरेंद्र गुप्ता बाबूजी, इरफान सिद्दीकी बाबू जी सहित आदि न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : संतोष श्रीवास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.