गहोई गौरव ने नवरात्रि के पूर्व पचकुंइया शीतला माता मन्दिर पर चलाया स्वच्छता अभियान
झांसी - गहोई गौरव संस्था ने संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में मन्दिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया l संस्थापक अध्यक्ष मन मोहन गेडा ने बताया कि सन 2020 में गहोई गौरव ने पचकुंइया मन्दिर प्रांगण पर स्थायी परियोजना के अंतर्गत मातृ छाया का निर्माण करवाया था जिसमें लगभग 2000 वर्ग फिट में शेड का निर्माण किया गया था आज इस परियोजना पर गहोई गौरव की टीम सभी सदस्यों के साथ पहुंची और स्वच्छता अभियान चलाया जहां पर सभी सदस्यों ने मन्दिर परिसर में मिलकर झाड़ू लगाई एवं कचरा इकट्ठा कर ट्रॉली में भरकर बाहर फिकवाया फिर धुलाई की निवर्तमान अध्यक्ष जुगलकिशोर गुप्ता ने कहा कि 19 मार्च से पवित्र नवरात्रि का आगमन हो रहा है इस स्थान पर बुंदेलखण्ड का प्रसिद्ध मेला लगता हैं जिसमें भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है पावन नवरात्रि में कई भक्त जूते/ चप्पल का त्याग करते हैं अतः सभी लोगो से निवेदन है कि परिसर को साफ स्वच्छ रखे गुटका यहाँ वहाँ ना थूके कचरा,कचरे दान में ही डालें सफाई अभियान में पार्षद अरविन्द झाँ,राजेश खांगट,संजय गुप्ता,मनीष गेड़ा आदि उपस्थित रहे स्वच्छता अभियान का संचालन महामंत्री गोपाल मर ने एवं आभार कोषाध्यक्ष अमर गुप्ता ने व्यक्त किया।

No Previous Comments found.