बिपिन बिहारी महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारम्भ
झाँसी - बिपिन बिहारी महाविद्यालय की तीन दिवसीय सत्र 2025-26 की 67वीं वार्षिक खेलकूद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक (अभिव्यक्ति) प्रतियोगिताओं का ध्यानचंद स्टेडियम में शुभारम्भ हुआ। कार्यकम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, झाँसी एवं चित्रकूट धाम मंडल के प्रो० सुशील बाबू का प्राचार्य प्रो०टी० के०शर्मा, कीड़ाधिकारी, उपकीड़ाधिकारी, प्रोक्टर, विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों द्वारा मार्त्यापण कर स्वागत किया। प्राचार्य ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का स्वागत कर उद्बोधन दिया और छात्र-छात्राओं को सभी खेलकूद, साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया। छात्र-छात्राओं को संदेश किया कि वह प्रतियोगिता में सहभागिता अवश्य करें, क्योंकि यह स्वस्थ शरीर के साथ कैरियर उन्नयन में भी सहयोगी है। मुख्य अतिथि प्रो० सुशील बाबू ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थिति शिक्षकों एवं कर्मचारी बन्धुओं को सम्बोधित किया और जीवन में खेलकूद के बहुआयामी व्यक्तित्व निर्माण में सहयोगी होने के महत्व को वर्णित किया। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन बद्रीप्रसाद सेन एवं निर्भय कुमार ने किया। छात्र-छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक एवं रिले इत्यादि प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। निर्णायकों में प्रो० सुरभि यादव, प्रो० डी०डी०गुप्ता, प्रो० मुकेश श्रीवास्तव, प्रो० एम०ए०अंसारी, प्रो० किशोर कुमार श्रीवास्तव, प्रो० के०एम०अग्रवाल, प्रो० दिनेश कुमार, प्रो० कनीज जहरा, डॉ० विजय कुमार यादव, डॉ० सिप्पी दासानी,डॉ० वेदप्रकाश शुक्ला, डॉ० मानेवन्द्र सिंह सेंगर, डॉ० दिलीप कुमार सिंह, डॉ० प्रवीण कुमार, डॉ० सुनील भाटिया, डॉ० शिखा गुप्ता आदि शामिल रहे।

No Previous Comments found.