झांसी महानगर के मनोनीत सभासदों का हुआ सम्मान

झांसी :  आज डॉ०श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन भाजपा कार्यालय झांसी पर झांसी नगर निगम के समस्त मनोनीत सभासद गणों का अभिनंदन जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह  द्वारा द्वारा पट्टिका पहनाकर किया किया गया । शासन द्वारा मनोनीत सभासदों में ,कुसुम कुशवाहा,नीलेश त्रिपाठी,आदर्श गुप्ता,सत्यकाम पुरोहित,पन्नालाल प्रजापति,संजय बाल्मीकि, वरुण जैन ,धर्म करोसिया, सुनील विश्वकर्मा ,एवं चिरगांव नगरपालिका के मनोनीत पार्षद पवन दीक्षित रहे । सभी सभासदों ने अपने विचार व्यक्त किए एवं संगठन को धन्यवाद देते हुए आमजनमानस के हित के लिए कार्य करने का प्रण लिया । आज इस बेला पर कुछ सभासद भावुक भी दिखे । अंत में सभी को संबोधित करते हुए  सुधीर सिंह ने कहा कि आप  सभी को पार्टी ने आपके द्वारा  निस्वार्थ एवं समर्पण भाव से किए  कार्यों का प्रतिफल दिया है । उन्होंने कहा कि आज आपको वो अवसर मिला है जिससे आप अपने क्षेत्र के विकास को नए आयाम तक पहुंचने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे क्योंकि राजनीति में जनसेवा सबसे परम कर्तव्य होता है । आप सब अब एक जनप्रतिनिधि है और आपसे आशा की जाएगी कि संगठन ने जिस विचार को दृष्टिगत रखते हुए आप सबको ये  दायित्व दिया है आप उस पर खरे उतरे और साथ ही साथ  संगठन  की भी सेवा करते रहें।  

 इस अवसर पर नंदकिशोर भिलवारे,अमित साहू,रानू देवलिया ,मीनू राजावत, ओमबिहारी भार्गव,करुणेश बाजपेई, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शशांक गुरनानी,मुकेश सोनी,अंकुर दीक्षित, रोहित गोठनकर, संजीव अग्रवाल लाला,विकास कुशवाहा,उमाशंकर राजपूत ,चित्रा सिंह ,नीता अवस्थी, प्रियंका साहू,अरविंद राजपूत,महीपत यादव,निक्की दुबे,प्रियांशु डे,अभिषेक जैन, नागेन्द्र पाल, मोंटी सेंगर,,प्रवीण समाधिया,चेतन ओझा हेमंत पांचाल,विशाल दिक्षित,सुधाकर मिश्रा,दिलीप शिवहरे, कपिल बिरसैनिया, शुभम बनर्जी,धीरज गोस्वामी,भूपेंद्र आर्य,सीमा ,वंदना मिश्रा ,प्रतिमा कुलकर्णी,श्वेता नामदेव,सुरेंद्र सिंह कमलेश परिहार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.