सामाजिक दायित्व के तहत दो कन्या के विवाह एवं एक कन्या की पढ़ाई व महिलाओं को अन्य दान किया गया
झांसी : आज हसारी स्थित राम सिंह संस्कार केंद्र जिसका संचालन विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रभक्त संगठन के द्वारा किया जा रहा है मडिया महादेव में हुई राम कथा में श्री हरिवंश दास जी द्वारा लिए गए संकल्प के अनुसार जो सनातन हिंदू उत्सव महासमिति के द्वारा आयोजित की गई थी के क्रम में आज है हसारी स्थित केंद्र में कविता एवं पिंकी नाम की कन्याओं जिनके माता-पिता अति निर्धन है को विवाह हेतु धनराशि समर्पित की गई साथ ही कन्या सुशील को स्कूल आने-जाने में होने वाली असुविधा को ध्यान रखते हुए साइकिल भेंट की गई इसके साथ ही 21 महिलाओं को अन्न योजना के तहत अन्न वितरित किया गया प्रारंभ में संस्कार केंद्र के विषय में जानकारी दी गई बताया गया कि संस्कार केंद्र 2017 मैं शुरू किया गया वक्ताओं ने बताया कि इस क्षेत्र में धर्मांतरण लोगों को लालच देकर किया जा रहा था जिसको लेकर इस केंद्र की स्थापना की गई और तब से अनवरत रूप से लोगों की पढ़ाई वस्त्र अन्न वितरण सहित प्रकल्प चलाए जा रहे हैं प्रारंभ में संतो के चित्र पर माल्यार्पण अतिथियों राजेश खत्री सुधीर आर्य मुकेश शर्मा व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया अतिथियों का स्वागत संस्कार केंद्र के बच्चों द्वारा किया गया संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज गुप्ता ने किया व आभार व्यक्त अंचल अरजारिया ने किया।

No Previous Comments found.