गिरिराज सेवा समिति का बड़ा दान: उन्नाव गेट मुक्तिधाम में वाटर कूलर स्थापित

झांसी :  आज उन्नाव गेट मुक्तिधाम पर गिरिराज सेवा समिति का जनहितकारी दान: वॉटर कूलर स्थापित उन्नाव गेट स्थित मुक्तिधाम (श्मशान घाट) पर गिरिराज सेवा समिति ने लगातार जनसेवा को बढ़ावा देते हुए दो महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 27 जनवरी 2026 को अंतिम संस्कार में आने वाले परिजनों की सुविधा के लिए 12 उच्च गुणवत्ता वाली स्टील कुर्सियों का पूरा सेट दान किया गया था। उसी क्रम में आज, 17 मार्च 2026 को, गर्मी के मौसम में लोगों को ठंडे पानी की कमी को दूर करने हेतु एक नया वाटर कूलर स्थापित कराया गया।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अब श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म एवं अन्य धार्मिक कार्यों के दौरान आने वाले परिजनों और उपस्थित लोगों को ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध हो गई है।  उन्नाव गेट मुक्तिधाम उद्धार समिति के अध्यक्ष सरदार वीर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप नगरिया, महामंत्री आलोक चतुर्वेदी एवं अभिषेक साहू ने दानकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। गिरिराज सेवा समिति सामाजिक सेवाओं के लिए विख्यात है और निरंतर ऐसे नेक कार्यों में योगदान देती रहती है। इस पहल से शमशान घाट पर उपस्थित लोगों ने समिति की बहुत  ही सराहना की तथा कहा कि ऐसे प्रयास श्मशान घाटों के रखरखाव और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समिति के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसी सेवाओं को जारी रखने का संकल्प लिया है। यह दान क्षेत्रीय एकता और सेवा भाव को मजबूत करने वाला सराहनीय कदम है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.