"एआई/एमएल टूल्स: झांसी के बीआईईटी में एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन"
झांसी : BIET झाँसी में “फंडामेंटल एंड एप्लीकेशन ऑफ़ ए आई/एमएल टूल्स" विषय पर बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, झाँसी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एक्सपर्ट लेक्चर आयोजित हुआ । जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़कपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो दिलीप कुमार प्रतिहार द्वारा एआई/एमएल टूल्स विषय पर एक ज्ञानवर्धक एक्सपर्ट लेक्चर आयोजित दिया गया। उन्होंने
अपने व्याख्यान में एआई/एमएल टूल्स के विभिन्न अनुप्रयोगों के साथ-साथ रोबोटिक्स के विभिन्न प्रकारों जैसे ह्यूमेनॉइड रोबोट तथा एक, छह और आठ पैर वाले रोबोट के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही साथ उन्होंने इंडस्ट्री 1.0 से 4.0 के विकास क्रम और रोबोटिक्स 4.0 तथा भविष्य की रोबोटिक्स 5.0 की अवधारणा पर भी प्रकाश डाला।
इस एक्सपर्ट लेक्चर में संस्थान के निदेशक प्रो जितेंद्र कुमार शर्मा ने उनका स्वागत किया तथा उनके व्याख्यान की सराहना की और बताया कि वे उनके सहपाठी (क्लासमेट) रह चुके हैं। उन्होंने प्रोफेसर प्रतिहार के शैक्षणिक योगदान की प्रशंसा करते हुए ऐसे व्याख्यानों को छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो नागेंद्र प्रसाद यादव ने प्रो दिलीप कुमार प्रतिहार के शोध कार्यों, शैक्षणिक अनुभव और रोबोटिक्स के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। इस एक्सपर्ट लेक्चर के कोऑर्डिनेटर डॉ सुनील कुमार राजपूत रहे। कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्य डॉ आदित्य कुमार पादप, डॉ तरुण सूटा, डॉ नरेंद्र कुमार तथा डॉ जितेंद्र कुमार तथा विभाग के द्वितीय तृतीय तथा फाइन चतुर्थ वर्ष की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

No Previous Comments found.