डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव का जन्मदिन झांसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

झांसी :  आज समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व सांसद तथा अंतर्राष्ट्रीय सहकारी संघ एशिया पेसिफिक के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव का जन्म दिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने उन्हें हार, फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में केक भी काटे गए। डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव के 67 वें जन्म दिवस पर सुबह से ही उनके मसीहा गंज स्थित आवास पर शुभचिंतकों और समर्थकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्र होना शुरू हो गई। पूर्वाहन से ही बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्म दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में हार, फूल, मालाएं पहनाई गई। सैकड़ो की संख्या में बुके दी गई। इसके अलावा दर्जनों की संख्या में समर्थकों द्वारा लाये गए केक भी काटे गए। जन्म दिवस के अवसर पर उनके आवास के बाहर समर्थकों द्वारा जमकर आतिशबाजी भी चलाई गई। होली के ठीक बाद पूर्व सांसद के आवास पर दीपावली जैसा माहौल देखने के लिए मिला। इस अवसर पर अपने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जन्म दिवस के अवसर पर जिस तरह से सभी ने उन्हें बधाइयां दी हैं, उससे सभी का प्रेम झलकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वर्तमान हालातो को देखते हुए सामाजिक सौहार्द, भाईचारे तथा सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में काम करे, ताकि देश की एकता, अखंडता तथा भाईचारा और अधिक सुदृढ़ हो सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र यादव जीतू मैरी, सिंघवृत्त सिंह यादव आदि प्रमुख नेताओं सहित तमाम सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.