सात दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकी एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक मेला दर्शन का शुभारंभ आज से
झांसी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा मऊरानीपुर के द्वारा सात दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकी एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक मेला दर्शन का शुभारंभ 21 मार्च से शाम ठीक 7:00 बजे मेला ग्राउंड में चैतन्य देवियों की एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग की महाआरती से शुभारंभ होगा जो 27 मार्च रामनवमी तक समापन होगा। इस मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र 15 फीट ऊँचे शिवलिंग के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त करें। आप सभी भक्तगण श्रद्धालु एवं नगरवासी इस प्रोग्राम में सपरिवार सादर आमंत्रित है ऐसा आध्यात्मिक मिला जो आपके जीवन को सुख शांति से भर देगा इसका अवलोकन करने हेतु आप सभी का स्वागत है। प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक मुरली क्लास एवं योगा व्यायाम राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा कराया जाएगा। यह सूचना सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चित्रा दीदी जी ने दी है।
रिपोर्टर : संतोष श्रीवास

No Previous Comments found.