गौरैया बचाओ का संदेश: झांसी में निकली जागरूकता यात्रा, बच्चों ने संभाली कमान
झांसी : गौरैया दिवस के अवसर पर “मानवता के लिए एक कदम संस्था” एवं “संस्कार की पाठशाला” द्वारा संगोष्ठी एवं जनसंदेश यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम झांसी वन विभाग परिसर में आयोजित हुआ, जहां गौरैया संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसके बाद बच्चों और गौरैया बचाओ अभियान टीम ने जागरूकता यात्रा निकाली।
यात्रा वन विभाग से एलिट चौराहा होते हुए इलाहाबाद बैंक चौराहा तक पहुंची।
मुख्य अतिथि विमलेश परिहार, समाजसेवी हरि परिहार एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी जैन साहब ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
कार्यक्रम में राजकुमार बाबूजी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज से ओपी भटनागर, पीके श्रीवास्तव, रामपाल जी और आरके देवगनिया शामिल हुए।
वन विभाग से सतीश कुमार, अमित कुमार, राजीव यादव, टीपी सिंह व जय हिंद सिंह की सहभागिता रही।
रॉबिन हुड आर्मी से शिवा नगायच, देवेंद्र कुशवाहा और मीना ने भी भाग लिया।
संस्था अध्यक्ष जगमोहन बडोनिया के संचालन में कार्यक्रम सफल रहा, जिसमें बॉबी अहिरवार, अंजलि, रागिनी, काजल, कशिश, साक्षी, दीप्ति, खुशबू राजपूत, पुष्पेंद्र और विष्णु सहित कई लोग मौजूद रहे।

No Previous Comments found.