मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण का हुआ आरंभ,मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को दी जानकारी

झांसी : मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान संचालित मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण का आरम्भ किया गया है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा-निर्देशन में जनपद झाँसी के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, महिला संबंधी अधिकारों एवं महिला सुरक्षा कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम एवं उनसे संबंधित विधिक प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना—के बारे में भी जानकारी दी जा रही है, जिससे महिलाएं इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।
महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर—1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098 एवं 1930 के संबंध में भी जागरूक करते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
झाँसी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

 

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.