पंतनगर उत्तराखंड में चल रहे मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
झांसी : चित्रकूट मंडल के मछुआरे उत्तराखंड के पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मे मत्स्य पालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण 16 मार्च से 20 मार्च तक चला आप कार्यक्रम का समापन हुआ मछुआरों को मछलियों की नई नस्लों एवं उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी मछुआरे रोहू, कॉमन कार्प और पंगास मछलियों की नई प्रजातियों के पालन, उत्पादन एवं प्रबंधन की विधियां अनुभवी वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से सीख रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें अलंकारिक (शोभाकारी) मछली पालन, उत्प्रेरित मत्स्य प्रजनन, बीज उत्पादन, हैचरी संचालन, तालाब प्रबंधन, मिट्टी एवं जल गुणवत्ता नियंत्रण तथा मछलियों में होने वाली बीमारियों की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मत्स्य पालकों ने सह पालन में पशुपालन, मुर्गी पालन एवं मत्स्य पालन के समन्वित मॉडल तथा अवांछनीय जलीय जीव-जंतुओं एवं वनस्पतियों की रोकथाम की सूक्ष्म जानकारी या दी गई ।
मछुआरों ने उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे नैनीताल, भीमताल, नैना देवी मंदिर और नीम करौली बाबा के कैची धाम के दर्शन किए ।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक मत्स्य उरई गिरीश त्रिपाठी कु भानु चंद्रा चित्रकूट जनपद सहायक निदेशक झांसी-चित्रकूट जिले के काअनेक मछुआरे प्रतिभाग कर 05 दिवसीय प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र मत्स्य विज्ञान केंद्र के प्रधानाचार्य संजय शर्मा द्वारा दिए गए प्रशिक्षार्थियों में किशोरी प्रसाद रायकवार बाबूलाल, विजयानंद रायकवार, बृजेश रायकवार, मनीषा रायकवार, जग्गू रायकवार, मुकेश कुमार रायकवार, पंकज रायकवार, सुरेन्द्र वीर निषाद, नरेश कुमार रायकवार, सुखदेव सिंह एवं नवल रायकवार आदि प्रमुख हैं। सम्मान भाषण में विपुल गुप्ता द्वारा बताया गया कि विज्ञान केंद्र के द्वारा जो प्रमाणपत्र दिए गए है इससे आपको सरकारी योजनाओं वरीयता मिलेगी बैंक द्वारा लोन लेने में भी प्राथमिकता दी जायेगी सभी लोग सरकारी योजना का लाभ लें कर अपनी आय दोगुनी करे किशोरी प्रसाद रायकवार सचिव मंडल के प्रतिनिधि द्वारा सभी अधिकारियों का आभार ज्ञापित किया।

No Previous Comments found.