नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़
झांसी : नगर व तहसील क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया.सुबह से ही ईदगाह पर नमाज अदा करने के लिए नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. निर्धारित समय पर ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा की गई, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया.नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं.नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया.त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. इस दौरान एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार, उपजिलाधिकारी श्वेता साहू, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह व थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा. ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई.इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे आयोजन की निगरानी की गई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके.विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद रहे और लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं.कुल मिलाकर मऊरानीपुर में ईद का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।
रिपोर्टर : संतोष श्रीवास
No Previous Comments found.