एसडीएम व सीओ की उपस्थिति श्रद्धालुओं द्वारा केदारेश्वर धाम पर बिराजी आदिशक्ति मां जगदंबे का भव्य श्रृंगार कर की गई महाआरती

झांसी : चैत्र नवरात्रि पर्व पर केदारेश्वर धाम पर विराजी आदि शक्ति जगदंबे का श्रद्धालुओं ने किया भव्य श्रृंगार  बुंदेलखंड के सबसे प्राचीन शिवालय में से एक केदारेश्वर धाम पर बिराजी आदिशक्ति मां जगदंबे का श्रद्धालुओं द्वारा भव्य श्रृंगार कर भव्य एवं दिव्य महाआरती की गई।

मालूम हो कि बाबा केदारेश्वर धाम हजारों वर्ष पुराना भगवान शिव जी को समर्पित प्राचीन एवं दिव्य शिवालय है जो क्षेत्र के ग्राम रौनी एवं चितावत के बीच स्थित पर्वत के शिखर पर स्थित है। यहां भगवान भोलेनाथ भैसे पर सवार है जिससे अन्य   मंदिरों से अलग एवं विशिष्ट बनाता है । यह शिवलिंग दुर्लभ और अदभुत है, मान्यता है कि बाबा केदारेश्वर धाम बेहद अलौकिक चमत्कारिक एवं अद्भुत है । 
तमाम श्रद्धालुओं का दावा है इस पवित्र शिवालय की सबसे पहले पूजा अर्चना अदृश्य शक्तियों के द्वारा ही की जाती है । इसका रहस्य जानने और उजागर करने की कई लोगो द्वारा कैमरे लगाकर  भरपूर प्रयास किये लेकिन नाकाम होने पर आखिरकार नतमस्तक होकर श्रद्धा से सिर झुका लिए। इस पवित्र शिवालय की महिमा अपरंपार है ।
 
बीते रोज  ढोल नगाड़ों की धुनों के बीच बुंदेलखंडी परंपरा के अनुसार देवी गीत गाकर माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया। माता रानी का खूबसूरत श्रृंगार रीता सिंह व दिव्या कटारे ने किया वहीं आदि शक्ति मां जगदंबे का उप जिलाधिकारी श्वेता साहू ने धार्मिक अनुष्ठान, विधि विधान से पूजा अर्चना करके महा आरती की वही पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बाबा केदारेश्वर, भगवान  हजारेश्वर, विधिवत पूजन करके महा आरती  मैं शामिल हुए  वरिष्ठ पत्रकार एवं शिव भक्त अशोक गुप्ता ने कहा कि सच्चे मन से चैत्र नवरात्रि में पूजा करने से सुख समृद्धि और शक्ति प्राप्त होती है भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है और भक्त का अंतःकरण पवित्र हो जाता है ।

पूरा मंदिर प्रांगण माता रानी और बाबा केदारेश्वर के  जयकारों से गूंज उठा कई श्रद्धालु चैत्र नवरात्रि पर्व पर 9 दिन व्रत रखकर आत्म शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का संकल्प लेते हैं 
इस धार्मिक आयोजन में बाबा केदारेश्वर के अनन्य भक्त मुकेश सिंह, बृजेश गुप्ता,हरिओम साहू, पंकज श्रीवास,जगदीश श्रीवास, नीलेंद्र प्रताप सिंह, रामू महाराज, पुजारी बलराम गिरी, ओम प्रकाश सिंह दांगी रिंकू पश्तो र, पावस मोदी, प्रहलाद सिंह डांगी, ओमी सिंह , अनय गुप्ता, समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर : संतोष श्रीवास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.