12 ज्योतिर्लिंग व चैतन्य देवियों की झांकी का हुआ शुभ उद्घाटन,
झांसी - मऊरानीपुर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा मऊरानीपुर द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग आध्यात्मिक मेला दर्शन एवं चैतन्य देवियों की झांकी की शुरुआत में स्थानीय सेवाकेंद्र ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति भवन गांधी गंज से डॉक्टर बी डी मोदी जी एवं राजयोगिनी बहनों के द्वारा शिव भोलेनाथ का तिलक पूजन कर शिव कलश यात्रा का हुआ नगर भ्रमण। तत्पश्चात आध्यात्मिक मेला के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए डॉ एम एल आर्य जी (ब्लड बैंक प्रभारी मेडिकल कॉलेज झांसी) पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार जी , मऊरानीपुर थाना प्रभारी जी जितेंद्र वर्मा जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रपाल सरोज स्पेक्टर थाना मऊरानीपुर राजेश बिलाटिया जी एवं कार्यक्रम संयोजिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चित्रा बहनजी गुरसराय से आई हुई राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कविता दीदी जी रचना दीदी जी द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं चैतन्य देवियों की महाआरती कर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ शुभ उद्घाटन। बीके रचना दीदी बीके कल्याणी दीदी द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का तिलक बैच लगाकर किया स्वागत। समृद्धि पटेल द्वारा किया गया स्वागत नृत्य । डॉ एम एल आर्य जी ने इस मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहां की जीवन में कर्म के साथ धर्म को लेकर चलना बहुत जरूरी है धर्म को धारण करने से ही कर्म श्रेष्ठ बनते हैं विशेष युवाओं को प्रोत्साहन करके जगाना है ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में होते हैं तो जीवन में भक्ति और सेवाभाव आता है ब्रह्माकुमारी दीदी धर्म से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। सभी पत्रकार बंधुओ की तरफ से राजेश बिलाटिया जी ने कहा कि जिस तरह हमारी ब्रह्माकुमारी दीदी पूरे समाज में आध्यात्मिकता की अलख जला रही है मानसिक शांति का अनुभव करा रही है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सदैव आपके सहयोगी बनकर इस समाज को जन जागृति का कार्य करता रहेगा। आए हुए सभी अतिथियों का बीके चित्रा दीदी के मधुर वक्तव्य द्वारा किया स्वागत सम्मान। बीके कविता दीदी जी ने बताया कि परमात्मा के द्वारा दी गई कलम की शक्ति बहुत विशेष है इसका उपयोग समाज में शांति और मूल्यों का संदेश की प्राप्ति हेतु करें। नगर के सभी पत्रकार भाई बहनों का शाल एवं बैच लगाकर किया सम्मान। इस कार्यक्रम में जगदीश श्रीवास जी आशु भारद्वाज पत्रकार मनीष नायक जी पत्रकार संतोष भाई जी पत्रकार अंशुल महाराज समाजसेवी नवनीत गुप्ता अनुभव सिंह राठौड़ राजू राजा देवी दयाल सिरोठिया जी चंदन पटेल अशोक कटारे रामकृष्ण राजेंद्र कुमार सुल्लेरे विपिन कुमार सुल्लेरे विनोद साहू अशोक प्रजापति अशोक कुमार शिवकुमार प्रजापति प्रदीप गुप्ता सुरेश लोहिया रवि कुशवाहा अमित अग्रवाल महेश अग्रवाल प्रकाश राजपूत भरत यादव सीताराम प्रदीप जयराम खेमचंद साहित्य अन्य लोग रहे मौजूद।
रिपोर्टर - संतोष श्रीवास
No Previous Comments found.