NCRES का विरोध प्रदर्शन - पूरा मिले KMA भत्ता

झांसी :  एनसीआईएस के महामंत्री आर पी सिंह  के निर्देशों पर पूरे एनसीआर जोन में दिनांक 21.03.25 एवं 22.03.2025 को प्रत्येक मंडल की लॉबी पर विरोध प्रदर्शन किया गया ।  दिनांक 22.03.25 को झांसी लॉबी पर मंडल अध्यक्ष  गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोगों रनिंग एवं ट्रैफिक रनिंग के द्वारा संयुक्त रूप से इसका विरोध प्रदर्शन किया गया वहीं ग्वालियर स्थित लॉबी पर मंडल सचिव श्री राम कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया ।

मंडल सचिव श्री राम कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय से पूरे भारतीय रेल की रनिंग संवर्ग के कर्मचारियों का आर्थिक नुकसान हुआ है उन्होंने बताया कि NCRES के द्वारा निरंतर 25% किलोमीटर अलाउंस की मांग की जा रही थी जो पूरी नहीं की गई जिसके कारण रनिंग संवर्ग के कर्मचारियों में अत्यधिक रोष व्याप्त है और NCRES इसका पूर्ण विरोध करता है और मांग करता है की NCRES की मांग के अनुरूप 25% किलोमीटर अलाउंस में बढ़ोतरी की जाए ।

मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि 7 सीपीसी की अनुशंसा के अनुसार 50% डी ए होने पर सभी भत्तों में 25% की बढ़ोतरी की जानी थी लेकिन सरकार के द्वारा रनिंग संवर्ग के KMA में बढ़ोतरी नहीं हुई जिसकी मांग एनसीआईएस के द्वारा निरंतर की जा रही थी लेकिन सरकार द्वारा 25% की बढ़ोतरी के स्थान पर केवल 14% की बढ़ोतरी पर संस्तुति दी गई । एनसीआईएस इसपर पूर्णता विरोध दर्ज करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहा है अगर सरकार द्वारा निर्धारित बढ़ोतरी नहीं की गई तो संघ निरंतर प्रदर्शन करता रहेगा । इसी क्रम में दिनांक 21.03.26 को बांदा लॉबी पर भी इसका विरोध प्रदर्शन किया गया ।

इस दौरान अनूप अग्रवाल, के एस शुक्ला, इमरान बेग, राहुल अहिरवार, जवाहर सिंह यादव, मो जाहिद, संजय साहू, रॉबिन साहू, राजेश यादव, अरविंद वर्मा, नरेश, नरेश राजपूत, बृजेश तिवारी, जगदीश सेन्या, एस एन यादव, अमित नायक, विवेक तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, सन्नी कामरा, अब्दुल जुबैर खान, बी एस यादव, प्रदीप मिश्रा, के के शर्मा, बलविंदर, संजय वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.