झांसी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पुलिस द्वारा रन फॉर इनपावरमेंट कार्यक्रम का आयोजन

झांसी : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी आज दिनांक 25.03.2026 को महिला थाना झाँसी के तत्वावधान में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद झाँसी में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत “रन फॉर इनपावरमेंट” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन पीयूष पाण्डेय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। उक्त आयोजन में जनपद के विभिन्न थानों से महिला उपनिरीक्षकगण एवं आरक्षीगण द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया, जिसमें महिला अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा मिशन शक्ति स्कूटी रैली निकाली गई। 
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलंबन एवं सुरक्षा के प्रति जनसामान्य में जागरूकता उत्पन्न करना रहा। “रन फॉर इनपावरमेंट” रैली को नगर के प्रमुख मार्गों—जेल चौराहा, इलाइट चौराहा आदि से होकर संचालित किया गया, जिससे आमजन को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जा सके।
उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन पीयूष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। झाँसी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.