पृथक राज्य के बिना विकास नहीं – कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह
झांसी : आज बुंदेलखंड क्रांति दल द्वारा झांसी महानगर में घर-घर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान अलीगोल खिड़की बाहर, एवन कॉलोनी, सुपर कॉलोनी, सलीम बाग एवं गुलाम गौस खां पार्क क्षेत्र में व्यापक रूप से जनसंपर्क किया गया तथा जनता को पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लाभ बताए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत एड. नूर अहमद मंसूरी के निवास पर वार्ड कार्यालय का शुभारंभ किया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन भी किया गया। इन सभाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि पृथक बुंदेलखंड राज्य बनने से क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा, पानी एवं विकास की समस्याओं का समाधान संभव होगा। उन्होंने जनता से इस आंदोलन में जुड़कर इसे मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मो. नईम मंसूरी, नगर अध्यक्ष कालीचरण श्रीवास, नगर महामंत्री लक्ष्मीनारायण श्रीवास, अतीक अहमद, जगदीश विश्वकर्मा, नबी अहमद, राजकुमार विश्वकर्मा, अंकुर मिश्रा, आकाश तिवारी, सुलभ अग्रवाल, आनंद प्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभाओं का संचालन राष्ट्रीय महासचिव मो. नईम मंसूरी द्वारा किया गया।

No Previous Comments found.