थाना समाधान दिवस में आई आपसी विवाद की दो शिकायत,एक पर हुई तुरंत कार्यवाही

सकरार झांसी : आज थाना समाधान दिवस में बाद विवाद को लेकर दो शिकायतें आईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दूसरी शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। 

आज थाना सकरार परिसर में थाना प्रभारी पप्पू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कस्बा सकरार निवासी विशाखा कुशवाहा पुत्री सत्यप्रकाश कुशवाहा ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मुहल्ले का ही टाइगर वंशकार नाम का व्यक्ति अकारण ही विवाद कर गाली गलौच कर रहा था जिस थाना प्रभारी पप्पू सिंह द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया वही दूसरे मामले में कस्बा सकरार निवासी हल्कू देवी पत्नी चिंतामन ने शिकायती पत्र में बताया कि वह आज सुबह फसल काटने के लिए खेत पर गई थी और उसका पति घर पर था जब वह खेत से घर लौटी तो नातिन ने बताया कि पापा के साथ मम्मी और मामा ने मारपीट की है और मम्मी मामा के साथ भाग गई है। शिकायत को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी ने हल्का इंचार्ज को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि इस तरह के समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों को सुनना और उनका त्वरित निस्तारण करना है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान कराने में आसानी होती है और पुलिस-प्रशासन के बीच विश्वास बढ़ता है।
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल सहित शिकायतकर्ता सहित उप निरीक्षक सुरेश चंद, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अर्पित त्यागी, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल आशु सिंह,महिला कांस्टेबल ममता दिवाकर मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.