राज्य आंदोलन के यज्ञ में वोट की आहुति देनी होगी – सत्येन्द्र पाल सिंह

झांसी : आज बुंदेलखंड राज्य जन जागरण अभियान के अंतर्गत ग्राम रुंद करारी में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान मेहताब सिंह राजपूत के निवास पर बुंदेलखंड क्रांति दल का ग्राम कार्यालय खोला गया तथा क्षेत्र में बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में नारे लगाए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने जनता से आह्वान किया कि पृथक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी को अपने वोट की आहुति देनी होगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन क्षेत्र के विकास, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई है।
इस अवसर पर लक्ष्मी राजपूत (पूर्व प्रधान), महताब सिंह राजपूत, मोहित राजपूत, अर्चना राजपूत, दिनेश पाठक, रवि पाठक, नरेंद्र राजपूत, अखिलेश राजपूत, प्रद्युम्न राजपूत, बृजकिशोर राजपूत, राजकुमार विश्वकर्मा, सुनील पुरोहित, आनंद प्रताप सिंह, अतुल नामदेव, आयुष तिवारी, सुलभ अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.