पुलिस कस्टडी से फरार शातिर अभियुक्त मुठभेड़ में हुआ घायल, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा अस्पताल

झांसी : अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के कुशल मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नगरिया कुआं रोड नियर राईन कब्रिस्तान के पास से वाछिंत एवं पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे अभियुक्त नदीम पुत्र शकूर खान निवासी हरदौल का मोहल्ला ( वंशन का पुरा) थाना दतिया मध्यप्रदेश को मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचा, खोखा व जिन्दा कारतूस एवं एक टीवीएस मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आपको बता दे थाना कोतवाली झांसी में पंजीकृत मामला 82/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण को 16 मार्च की रात्रि में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक उर्फ संजय जाटव पुत्र अमर सिंह निवासी गणेशपुरा, थाना बिजौली जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश एवं नदीम पुत्र शकूर खान निवासी हरदौल का मोहल्ला वंशन का पुरा  थाना दतिया, मध्यप्रदेश शामिल थे। उक्त अभियुक्तगणों को सुपुर्द कर मेडिकल परीक्षण कराए जाने के लिए दोनों जिला अस्पताल ले जाया गया था जहाँ मेडिकल परीक्षण के दौरान अभियुक्त नदीम पुत्र शकूर खान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। 

इसी क्रम में आज 29 मार्च को थाना कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं फरार अभियुक्त की तलाश में थाना कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस कस्टडी से फरार अभियुक्त नदीम सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल से कहीं जाने की फिराक में है।

प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर चेकिंग दौरान एक व्यक्ति सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने पर वह भागने लगा। पीछा करने पर मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। और उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उक्त व्यक्ति घायल हो गया। उक्त अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 03 खोखा कारतूस, 01 जीवित कारतूस व 500 रुपये नगद एवं एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है।

रिपोर्टर : संतोष श्रीवास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.