सेवानिवृति पर श्रीमती गिरिजा सेन का किया सम्मान

झांसी : आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सम्मान समारोह में  वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंभू सेन की पत्नी श्रीमती गिरिजा सेन के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अध्यापन कार्य के 34 वर्ष की सफल सेवा के पश्चात सेवानिवृत  पर उनका सम्मान कर विदाई दी गई ।  सभी ने श्रीमती गिरिजा सेन के अपने कर्तव्य के प्रति सदैव समर्पित होकर  कार्य करने की शैली की भूरि- भूरि प्रशंसा की। 

इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती अनीता कनौजिया , के एन सेन, अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य, अनु सेन व तनु सेन आदि उपस्थित रहें।समारोह का संचालन श्रीमती ममता ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.