जनता को नही झेलने देंगे स्मार्ट मीटर की मार : प्रदीप जैन आदित्य
झांसी : आज स्मार्ट मीटर से सम्बंधित समस्याओं और कार्य की प्रगति को लेकर झांसी में समीक्षा करने आये पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम के डायरेक्टर संजय जैन का मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने घेराव कर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर विरोध दर्ज किया और स्मार्ट मीटर से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौपा। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि लोक सभा में सरकार की ओर से कहा गया कि उपभोक्ताओं के घरों पर जबरन स्मार्ट मीटर नही लगाए जायेगें वही विभाग के अधिकारी पुलिस का सहारा लेकर स्मार्ट प्रीपैड मीटर लगाने पर उतारु है। स्मार्ट मीटर बहुत तेज गति से चल रहे है। जिससे विधुत बिल कई गुना ज्यादा आ रहा है। उन्हें तत्काल हटाया जाये। उपभोक्ताओं को बकाया बिल की सूचना दिये बगैर संयोजन काट दिये जाते है। हजारों की संख्या में उपभोक्ता संयोजन जुड़वाने के लिये ऑफ़िस के चक्कर लगाते रहते है। उन्नाव गेट पावर हाउस पर एक उपभोक्ता के साथ अभद्रता की गई । पूर्व मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि स्मार्ट मीटर की मार जनता को नही झेलने देंगे इसके अलावा उन्होनें अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि झांसी में बिजली सुधार में पांच सौ करोड़ रुपये खर्च किये गये लेकिन स्थिति जस की तस है। त्योहारों पर विधुत आपूर्ति सुचारु नही रहती है। कर्मचारियो की कमी है निजी हाथों को काम सौपा जा रहा है। जनता का पैसा कमीशन के रुप में खाया जा रहा है। तीन सुत्रीय ज्ञापन के माध्यम से जन सुनवाई में आई समस्याओं के शीघ्र निस्तारण, जिन गरीब लोंगो के पास स्मार्ट फोन नही है उन्हें राहत दी जाये, उपभोक्ताओ के मीटर रीचार्ज के लिये हैल्प डेस्क की व्यवस्था की जाये। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन , व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल, एडवोकेट वैभव भारत बट्टा, शंभू सेन, अनिल रिछारिया, हरिओम श्रीवास, जीतू राजा श्रीवास, शैलेंद्र कुमार शीलू, दिनेश कुमार वर्मा, दीपक पासवान, हरिशंकर बाल्मीकि, मो. आसिफ , नीरज सिहौतिया, मो. आसिफ आदि मौजूद रहे।


No Previous Comments found.