कांग्रेसियों ने मनाया वीरांगना झलकारी बाई का बलिदान दिवस
झांसी : आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने जीवन शाह चौराहा स्थित वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका बलिदान दिवस मनाया उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की एक महान भारतीय महिला योद्धा थी जो झांसी की रानी की दुर्गा दल सेना की प्रमुख थी और अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुई आज हम सबको जरूरत है ऐसी महान योद्धा के पदचिह्नों पर चलते हुए अंग्रेजों के रास्ते पर चलने वाली वर्तमान भाजपा सरकार से लड़ने की जरूरत है शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि ऐसी महान योद्धा को हम सब नमन करते हैं वीरांगना झलकारी बाई जिनकी शक्ल झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से मिलती थी और इसी का फायदा उठाकर वीरांगना झलकारी बाई ने अंग्रेजों को चकमा दिया था और सैकड़ो की संख्या में ब्रिटिश सरकार के फौजियों को मारने का काम किया था साथ ही हम सरकार से यह मांग करते हैं कि मुस्तरा स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन कर दिया जाए आज वीराना झलकारी बाई जी के बलिदान दिवस पर हम सब यह प्रण लेते हैं कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्टाचार एवं झूठी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे और निश्चित ही प्रदेश और देश में एक बड़ा बदलाव लाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सुधांशु त्रिपाठी शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू अशोक कंसोरिया राजकुमार सेन डॉ काशीराम भिटौरिया वीरेंद्र कुशवाहा एम सी वर्मा महिला शहर अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी शाहनवाज खान पार्वती चौधरी राजेश रानी दीपा यादव शिखा तिवारी अशोक महावर अजय तिवारी अमीरचंद आर्य हरिओम श्रीवास शैलेंद्र वर्मा एससी एसटी के जिला अध्यक्ष जीतू श्रीवास संकल्प अग्रवाल सूरज प्रकाश राय सोम त्रिवेदी मुमताज खान नीरज सेन कालीचरण वर्मा शाहनवाज अहमद सरफराज अहमद सुरेंद्र श्रीवास समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.