"गहना ज्वैलर्स की तीसरी वर्षगांठ: झांसी में सोने-चांदी के प्रतिष्ठान ने मनाया जश्न, ऑफर्स के साथ"

झांसी :  महानगर के सोना-चांदी ज्वेलरी के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान इलाहाबाद बैंक चौराहा से स्टेशन रोड पर स्थित गहना ज्वैलर्स की तीसरी वर्षगांठ आज धूमधाम से मनाई गई। आज से लगभग 3 साल पहले झांसी आए गहना ज्वैलर्स ने महज 3 वर्षों के अंदर ही सर्राफा कारोबार में अपनी अलग पहचान बनाई है। तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर गहना ज्वैलर्स को भव्यता के साथ सजाया गया। इस अवसर पर झांसी की जनता के लिए सोने चांदी के जेवरातों की खरीददारी करने पर तमाम ऑफर्स भी लॉन्च किए गए हैं। वर्षगांठ समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा तथा विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ व्यापारी नेता तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनमोहन गेड़ा रहे। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर वर्षगांठ समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान का अवलोकन भी किया और प्रतिष्ठान में मौजूद आधुनिक डिजाइन की ज्वेलरी की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि जिस तरह से गहना ज्वैलर्स ने महज 3 वर्षों में झांसी में अपनी पहचान स्थापित की है और जनता ने अपना प्यार दिया है, उससे यह साबित हो गया है कि झांसी महानगर की जनता की सक्षमता बढ़ी है और निश्चित रूप से झांसी बदल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पूरी तरह से विकसित होने के बाद झांसी की तस्वीर और भी बदल जाएगी। उन्होंने ज्वेलर्स प्रतिष्ठान को तीसरी वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रगति की कामना भी की। विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंहल ने कहा कि गहना ज्वैलर्स मात्र एक प्रतिष्ठान नहीं है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि सारे प्रतिष्ठान देश की अर्थव्यवस्था को ऊंचाई पर ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और गहना ज्वेलर्स भी उनमें से एक है। उन्होंने संपूर्ण गहना ज्वेलर्स परिवार को तीसरी वर्षगांठ पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। प्रतिष्ठान के अजय मंगल ने बताया कि झांसी की जनता ने अपेक्षा से अधिक प्रतिष्ठान को प्यार दिया है। यह हमारी विश्वसनीयता का द्योतक है। हम अपनी इस विश्वसनीयता को लगातार कायम रखेंगे। तीसरी वर्षगांठ पर प्रतिष्ठान ने तमाम ऑफर्स लॉन्च किए हैं, जिनका लाभ झांसी की जनता प्रतिष्ठान पर आकर ले सकती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट रचित अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.