सहस्त्रबाहु सेवा समिति ने किया सम्मान समारोह और बैठक का आयोजन

झांसी :  सहस्त्रबाहु सेवा समिति के तत्वावधान में आज श्रीमति आशा राय के मुख्य आतिथ्य, श्रीमति सुमन राय के विशिष्ट आतिथ्य एवं  रामबाबू महाजन की अध्यक्षता में सम्मान समारोह और बैठक का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सदस्यों ने राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु भगवान का पूजन व माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया।

 इस अवसर पर भारतीय कलचुरि जायसवाल समवर्गीय महासभा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर समिति द्रारा मोती माला, रामनामी पटका एवं सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया साथ में पूर्व महिला अध्यक्षा श्रीमति सुमन राय को भी मोती माला, रामनामी पटका पहनाकर सम्मानित किया। आशा राय ने अपने संबोधन में कलचुरि कलवार की एकता व समाज में अनेक संगठनों को एक मंच पर आने की अपील की एवं नौजवान छात्र छात्राओं के लिये शिक्षा क्षेत्र में सहयोग करने का वायदा भी किया।
 तत्पश्चात बैठक का शुभारम्भ हुआ उपस्थित सदस्यों ने बीते महीनों में हुये सामाजिक कार्यो की भूरि भुरि प्रशंसा की (खासतौर से समाज के 5 बच्चों को गोद लिये जाने पर) एवं गर्मियों में प्यासे पशु पक्षियों के लिये 25 सीमेंट की टंकियों में पानी व घरों के ऊपर पक्षियों के लिये मिट्टी के सकोरे में नियमित रुप से पानी भरकर रखने का संकल्प लिया।
 इस अवसर पर समिति के सराहनीय कार्यो को देखकर 4 सदस्यों श्री कृष्णकान्त राय, रवि राय, राजेन्द्र राय व कृष्णा राय ने सदस्यता ग्रहण की जिनको सभी लोगों नें बधाई शुभकामनायें दी।
 समिति सदस्य  संतोष राय ने अपने संबोधन में आगामी समय में समाज के लोगों को 5 दिवसीय धार्मिक यात्रा कराने की जिम्मेदारी ली,जिसका उपस्थित सदस्यों ने सहमति प्रदान की एवं सहयोग करने का वायदा भी किया।
 इस अवसर पर  सालिगराम राय, बब्लू राय, मोहित राय, राहुल राय, राजेश राय (बरुआ सागर) जगमोहन राय, रामबाबू महाजन, अतुल राय, राजेश राय ( शिवाजी नगर) जीतू शिवहरे, शैलेन्द्र राय, भारत राय, रामप्रताप राय, कृष्णबिहारी ओमहरे,विनोद राय, सोनू महाजन, योगेश महाजन,सुनील सोनू राय, शुभम् राय, गिरजा शंकर राय, एड० राम अवतार राय, राजकुमार राय,चतुर्भुज महाजन आदि उपस्थित रहे।  बैठक का संचालन  सालिगराम राय ने किया व उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त  राजेश महाजन ने किया।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.