प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज में वार्षिक उत्सव एवं छात्र-अभिभावक सम्मान समारोह संपन्न

झांसी : प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज में वार्षिक उत्सव एवं छात्र अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन सेवा निवृत शिक्षिका श्रीमती जमीला खातून के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हाशिमी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई प्रधानाध्यापक विवेक माहेश्वरी ने सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया। छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए ।अतिथियों द्वारा क्रमशः कक्षा 5 4 3 2 1 में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र के साथ-साथ उनकी माताओं को भी सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में अंजना श्रीवास,ज्योति, इशा साहू,प्रियांशी प्रजापति के साथ-साथ स्कूली बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : संतोष श्रीवास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.