अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्यवाही, एसडीएम गरौठा और पुलिस टीम ने पकड़े दो डंपर

झांसी : झांसी जनपद में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध जिलाधिकारी झाँसी मृदुल चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत एसडीएम गरौठा  सुनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी में बिना रॉयल्टी के संचालित हो रहे दो डंपरों को ज़ब्त किया गया है।

प्रशासन को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि बिना वैध रॉयल्टी के डंपर क्षेत्र से गुजर रहे हैं। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा इन डंपरों को रुकवाया। पुलिस और प्रशासन ने कुल 02 डंपर पकड़े हैं। एक डंपर को मौके से थाने लाया गया है, जबकि दूसरा डंपर डूडा स्थित पेट्रोल पंप के पास तकनीकी कारणों से फंसा हुआ है, जिसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। पकड़े गए वाहनों के पास कोई वैध रॉयल्टी या प्रपत्र नहीं पाए गए। ये वाहन कानपुर की ओर जा रहे थे। इन वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जनपद में किसी भी प्रकार का अवैध खनन या परिवहन स्वीकार्य नहीं है। पुलिस और प्रशासन की यह संयुक्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.