दूसरी पत्नी और उसके बेटे की हत्या के आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर,अवैध तमंचा सहित आरोपी गिरफ्तार
झांसी : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक झाँसी आकाश कुलहरि के कुशल मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना लहचूरा व सर्वेलंस पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना लहचूरा क्षेत्रान्तर्गत नहर से ग्राम बरौटा जाने वाले रोड पर समय करीब रात 11 बजे मु0अ0सं0 -38/26 धारा 103(1), 238 BNS बीएनएस के अभियोग में वाछित, अभियुक्त चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल पुत्र भानूप्रताप निवासी ग्राम बरौटा जनपद झाँसी उम्र करीब 40 वर्ष को पुलिस मुठभेड़ में अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना लहचूरा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार बीते 5 अप्रैल 2026 को थाना लहचूरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरौठा से ग्राम प्रधान बरौठा रामप्रसाद द्वारा सूचना दी गई कि एक अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे मिला है।
प्राप्त सूचना पर सक्षम अधिकारीगण द्वारा मौके पर जाकर घटनास्थल निरीक्षक किया। फ़ॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य संकलन किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही कराई गई। अज्ञात महिला की शिनाख्त एवं घटना के सफल अनावरण हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम बरौटा निवासी अभियुक्त चतुर्भुज उर्फ दीपक पटेल द्वारा दिनांक 02/03.04.2026 की रात्रि में नीलू देवी एवं उसके 03 वर्षीय पुत्र कृष्णा को अपने ग्राम बरौटा लाया था।
मृतका नीलू देवी द्वारा अपने पति के पास जाने की बात को लेकर अभियुक्त चतुर्भुज से हुए विवाद के दौरान अभियुक्त ने कुल्हाड़ी से वार कर नीलू देवी की हत्या कर दी तथा बच्चे कृष्णा के रोने-चिल्लाने पर उसे भी कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।
तत्पश्चात दिनांक 04/05.04.2026 की रात्रि में अभियुक्त द्वारा अवसर पाकर महिला नीलू देवी के शव को गांव के पास सड़क किनारे पड़ी गिट्टी की आड़ में फेंक दिया गया तथा तीन वर्षीय बालक कृष्णा के शव को ग्राम निवासी रामस्वरूप पाल के खेत में रखे भूसे में गाड़ दिया गया। इसके उपरांत दिनांक 06/07.04.2026 की रात्रि में उक्त भूसे में आग लगाकर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया गया। उपरोक्त घटना के संबंध में थाना लहचूरा पर मु0अ0सं0- 38/2026 103(1),238 BNS बीएनएस के अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 2 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अवैध असलाह और कारतूस बरामद किया गया ।
इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना लहचूरा मय पुलिस टीम एवं प्रभारी स्वाट मय टीम के शामिल रहे।
रिपोर्टर : अंकित साहू


No Previous Comments found.