रेल संपत्ति चोरी करते एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

झांसी :  रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा अपराध नियंत्रण अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए रेल संपत्ति चोरी में संलिप्त एक अभियुक्त एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। आज उप निरीक्षक जे. पी. यादव अपने हमराही स्टाफ के साथ सेक्शन गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ऐरच रोड स्टेशन के दक्षिण यार्ड में रेल संपत्ति चोरी कर मोटरसाइकिल से ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा ऐरच स्टेशन के दक्षिण यार्ड स्थित पुराने स्टेशन भवन के पास दबिश दी गई, जहां से दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में छोटू कुमार (उम्र 19 वर्ष) एवं एक बाल अपचारी (उम्र 14 वर्ष), निवासी ग्राम सेसा, थाना पूछ, जनपद झांसी शामिल हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से एक प्लास्टिक बोरी में जोगल प्लेट, पेंड्राल क्लिप, नट-बोल्ट एवं एक रेलवे लाइन क्लिप बरामद की गई, जिनका कुल वजन लगभग 28.700 किलोग्राम है। जब्त रेल संपत्ति की अनुमानित कीमत 1400 रुपये आंकी गई है। दोनों के विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट उरई (आउट पोस्ट मोठ) पर धारा 3 रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम एवं धारा 147 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.