वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पेंशनर्स की बैठक का आयोजन
झांसी : आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, झाँसी में पेंशनर्स की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, झाँसी द्वारा की गई। बैठक में जनपद के पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सभी पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान पेंशन, चिकित्सा सुविधा, सेवा संबंधित अभिलेखों एवं अन्य लंबित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आश्वस्त किया गया कि पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही सभी पेंशनर्स से संवाद बनाए रखने एवं समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित करने पर भी बल दिया गया। बैठक शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।
रिपोर्टर : अंकित साहू


No Previous Comments found.