मण्डलीय समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को
झांसी : प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक दिनांक 23 अप्रैल 2026 को सायं 04 बजे से आयुक्त सभागार में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में विकास विभाग के कार्यक्रमों, राजस्व एवं अन्य राजस्व प्रशासनिक/प्रशासन, कर-करेत्तर एवं कानून व्यवस्था अभियोजन, कारागार, होमगार्ड्स, खनिज आबकारी परिवहन एवं एण्टी भू-माफिया टास्क फोर्स की कार्यवाही की समीक्षा की जायेगी।
रिपोर्टर : अंकित साहू

No Previous Comments found.