आईटीआई कॉलेज मऊरानीपुर में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, अनुदेशक रेनू वर्मा 6 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मऊरानीपुर : जनपद के मऊरानीपुर स्थित आईटीआई कॉलेज में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए कॉलेज की अनुदेशक रेनू वर्मा को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही रेनू वर्मा ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उन्हें धर दबोचा।
कार्रवाई के बाद टीम आरोपी को अपने साथ मऊरानीपुर कोतवाली लेकर पहुंची, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल देखा गया।
एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जाएगी।

रिपोर्टर - संतोष श्रीवास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.