कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं : प्रदीप पटेल भाजपा जिलाध्यक्ष

झांसी -  पूंछ स्थित  पुष्पांजलि विवाह घर में दो दिवसीय पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 का आज शनिवार को गरौठा बिधान सभा के अंतर्गत  मोंठ, समथर एवं पूंछ मण्डल का  प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ हो गया।भारतीय जनता पार्टी मोंठ मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने किया। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर चर्चा की उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निरंतर क्रियाशील रहता है। वह संगठन और सरकार के कार्यों का प्रचार पूरे समर्पण भाव से करता है। प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण तथा संगठन निर्माण से राष्ट्रनिर्माण है। यह अभियान वैचारिक प्रतिबद्धता, संगठनात्मक शुचिता और कार्यकर्ता व्यवहार में पारदर्शिता लाने का माध्यम है।भारतीय जनता पार्टी समथर मण्डल के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ गरौठा बिधायक जवाहरलाल राजपूत ने किया इस अवसर पर बिधायक जवाहरलाल राजपूत ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया ।द्वितीय सत्र में भारतीय जनता पार्टी कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत ने भाजपा के इतिहास ओर विषय पर चर्चा की तृतीय सत्र में भाजपा जिला झांसी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक गिरी ने भाजपा के बूथ प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

भारतीय जनता पार्टी पूंछ मण्डल के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी जिला झांसी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने भाजपा के कार्य विस्तार पर चर्चा की।कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मूल्यों, राष्ट्रवाद की भावना और सेवा-समर्पण के संस्कारों से सशक्त करने का माध्यम है।द्वितीय सत्र में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक गिरी ने बूथ प्रबन्धन के बारे मे बताया। तृतीय सत्र के दौरान किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने वैचारिक अधिष्ठान के बारे में बताया।
इस अवसर पर छत्रपाल सिंह राजपूत, अनिल राज, नेहिल सिंघई, गुड्डी रानी पटेल, के के तिवारी, प्रीति शर्मा, यज्ञेश यादव, यशोदा कुशवाहा, दीपक त्रिपाठी ,गजराज यादव ,चन्द्रजीत सिंह गुर्जर, अमित चौरसिया  रविकांत मौर्य, प्रगति आर्य, हाकिम सिंह चौहान, रोहित परिहार, कपिल मुदगिल, वीर प्रताप सिंह, गुरदीप सिंह, राजेंद्र पाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.