बच्चों को संस्कारवान बनाए रखने के लिए समय समय पर धार्मिक आयोजनो की नितांत आवश्यकता
झांसी : अशोक सनफ्रान सिटी में महिला मंडल द्वारा एक वर्ष से लगातार माह के दिव्तीय शनिवार को सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा था, जिसके समापन के उपरांत आयोजित समारोह में श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार की महामंडलेश्वर बाल साध्वी दीदी पुष्पांजलि गिरी जी,भाजपा नेत्री, नगर निगम की पूर्व उप सभापति प्रियंका साहू के आतिथ्य में महिलाओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को दोपहर बाद प्रारंभ सुंदर काण्ड पाठ हवन कुंड में पूर्ण आहुति के बाद विधि-विधान से प. सौरभ सिरौठिया के मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंडल की सदस्याओं ने नृत्य नाटिका के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। अतिथियों ने महिला मंडल द्वारा आयोजित समारोह की मुक्त कंठ से सराहना एवं प्रशंसा करते हुए कहा कि आधुनिकता और प्रतिस्पर्धा की दौड़ में ऐसे धार्मिक आयोजनो से जहां धर्म का प्रचार प्रसार होता है वहीं परिजनों विशेष कर बच्चों में धर्म के प्रति आस्था और विश्वास भी उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाए रखने के लिए समय समय पर ऐसे धार्मिक आयोजनो की नितांत आवश्यकता है। संचालन निशी चौरसिया ने एवं आभार व्यक्त उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि राय ने किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, सदस्य व महिला मंडल की सदस्याएं वंदिता अग्रवाल,रिचा तिवारी, रश्मि राय, पुष्पा निरंजन, अनीता वर्मा, नीलम सिंह, अंकिता गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, साधना व्यास आदि उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.