भाजपा की सरकार में आम आदमी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा : जवाहरलाल राजपूत
झांसी : पूंछ स्थित पुष्पांजलि विवाह घर में दो दिवसीय पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 का आज रविवार को गरौठा बिधान सभा के अंतर्गत मोंठ, समथर एवं पूंछ मण्डल का प्रशिक्षण अभियान का समापन हो गया।भारतीय जनता पार्टी मोंठ मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र में सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया/ ए आई पर बताया। पंचम सत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत ने कार्य पद्धति के बारे में बताया षष्टम सत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने संगठन के कार्य विस्तार पर चर्चा की सष्टम सत्र में पूर्व महानगर अध्यक्ष झांसी मुकेश मिश्रा ने बूथ प्रबंधन पर चर्चा की।
समथर मण्डल के चतुर्थ सत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल एवं रोहित सिंह परिहार ने सोशल मीडिया एवं ए आई के बारे में बताया। पंचम सत्र में पूर्व महानगर अध्यक्ष झांसी संजीव श्रृंगीऋषि ने वैचारिक अधिष्ठान के बारे में बताया। जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत ने कार्य पध्दति पर चर्चा की समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने संगठन के कार्य विस्तार पर चर्चा की। भारतीय जनता पार्टी पूंछ मण्डल के चतुर्थ सत्र में जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत ने संगठन की कार्य पद्धति पर चर्चा की पंचम सत्र में भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी ने भाजपा का इतिहास बताया। सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया एवं ए आई के बारे में बताया समापन सत्र में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जनता के लिए की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। बिधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि केंद्र में 2014 से एवं प्रदेश में 2017 से जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तभी से देश एवं प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है । इससे पहले की सरकारों में सिचाई, शिक्षा, पेयजल, एवं कानून ब्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। प्रदेश मे जब से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे भाजपा की सरकार बनी तभी से उत्तर प्रदेश में विकास को गति मिली है ।भारतीय जनता पार्टी की सोच है गरीब व्यक्ति का विकास हो आज भाजपा की सरकार में आम आदमी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है
इस अवसर पर छत्रपाल सिंह राजपूत, अनिल राज, नेहिल सिंघई, , के के तिवारी, , यज्ञेश यादव, यशोदा कुशवाहा, दीपक त्रिपाठी ,गजराज यादव ,चन्द्रजीत सिंह गुर्जर, अमित चौरसिया रविकांत मौर्य, प्रगति आर्य, हाकिम सिंह चौहान, रोहित परिहार, कपिल मुदगिल, वीर प्रताप सिंह, गुरदीप सिंह, राजेंद्र पाल,चेतराम तिवारी,हरीशंकर राजपूत, राजेश सेंगर, आनन्दी कुमारी, रामराजा राजपूत, सुरजीत राजपूत, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, मोहित राजपूत,
उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.